Home » राजस्थान » प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़/जयपुर(सुनील शर्मा) प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस ने करीब ढाई सौ क्विंटल गेहूं खुर्द-बुर्द कर देने के मामले में 4 साल से फरार 299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी शब्बीर खान पुत्र सगरा खान मेव निवासी बिकटी थाना बिछोर जिला नुह हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 15 जुलाई, 2020 को घाटोल निवासी अमन वगेरिया ने एक रिपोर्ट दी थी कि वह सुहागपुरा में अपनी फर्म के माध्यम से अनाज खरीदने व बेचने का व्यापार करता है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 11 जुलाई को उसने 249.50 क्विंटल गेंहू रानीसती रोलर फलोर मील दिनगर्जवाडी सनसवाडी जिला पूना में सप्लाई के लिए हरियाणा नंबर के ट्रक से रवाना किया था।

2 दिन में माल की डिलीवरी करने का विश्वास दिला ट्रक ड्राइवर साहिल खां उर्फ शब्बीर रवाना हुआ था।माल नहीं पहुंचने पर उसने ड्राइवर के मोबाईल नम्बर पर बहुत बार कॉल किया,जो स्विच ऑफ आ रहा था।ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक ने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।रिपोर्ट पर थाना सुहागपुरा पर प्रकरण दर्ज किया गया।

एसपी बंसल ने बताया कि लंबे समय से वांछित शब्बीर खान की तलाश व गिरफ्तारी लिए एडिशनल एसपी पर्बत सिंह एवं सीओ सुनील कुमार जाखड़ के सुपरविजन एवं एसएचओ सुहागपुरा छबीलाल के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठित की गई।वांछित आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आसूचना संकलन,मुखबीर एवं तकनीकी मदद से रविवार को गठित विशेष टीम द्वारा फरार अभियुक्त शब्बीर खा को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ छबी लाल सहित एएसआई भंवरलाल कांस्टेबल नानूराम बाबूलाल व मणींकर शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन