Home » राजस्थान » एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़ कर एटीएम में रखे रूपये निकालने का प्रयास करते हुये आरोपी गिरफ्तार

एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़ कर एटीएम में रखे रूपये निकालने का प्रयास करते हुये आरोपी गिरफ्तार

करौली/जयपुर(सुनील शर्मा) करौली जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान गुलाबबाग स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़ कर एटीएम से रुपए निकालने का प्रयास कर रहे आरोपी मनोज कुमार तमोली पुत्र दिनेश (34) निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल भीमसेन मय टीम कांस्टेबल चंद्र दत्त व धर्मवीर के साथ सरकारी गाड़ी से रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 1 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुलाब स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में घुसकर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा है।इस पर टीम तुरंत गुलाबबाग पहुंची तो आरोपी मनोज कुमार एक्सिस बैंक के एटीएम के अंदर था,एटीएम का शटर बंद कर मशीन में कुल्हाडी,सब्बल,पेचकस इत्यादि उपकरणों से तोड़फोड़ कर एटीएम मशीन में रखे रूपये निकालने का प्रयास कर रहा था।आरोपी ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।युवक को डिटेन किया गया व बैंक मैनेजर द्वारा रिपोर्ट पेश करने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

मामले में पुलिस ने जब आरोपी मनोज कुमार से पूछताछ की तो सामने आया कि ऑनलाईन गेम तीन पत्ती खेलते हुए काफी पैसा हार गया था।इसके ऊपर कई लोगों का कर्ज हो गया।लोगों के तकाजा करने पर आरोपी एटीएम मशीन को ग्राइंडर से काट कर रूपये चोरी करने पहुंच गया।आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिससे अन्य एटीएम मशीनों में तोड़फोड़ कर रूपये निकालने के बारे में सख्ती से पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर