Home » राजस्थान » जयपुर में लो-फ्लोर बस में घुसा सांड, VIDEO:सवारियों ने उतरकर बचाई जान, ड्राइवर-कंडक्टर बस छोड़कर भागे

जयपुर में लो-फ्लोर बस में घुसा सांड, VIDEO:सवारियों ने उतरकर बचाई जान, ड्राइवर-कंडक्टर बस छोड़कर भागे

जयपुर में सोमवार रात लो-फ्लोर बस में दो सांडों झगड़ते हुए घुस गए। बस स्टेंड पर खड़ी लो-फ्लोर से सवारियों ने उतरकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर-कंडेक्टर भी बस छोड़कर भाग निकले। लो-फ्लोर बस में नुकसान के अलावा किसी को नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार रात 8.30 बजे हरमाड़ा थाना इलाके में सीकर-जयपुर हाईवे पर टोड़ी मोड़ पर हुआ।

बस में घुसे सांड ने तोड़फोड़ मचा दी। शीशे टूट गए। दूसरा सांड गेट पर खड़ा रहा। आधे घंटे ड्रामा चला।
बस में घुसे सांड ने तोड़फोड़ मचा दी। शीशे टूट गए। दूसरा सांड गेट पर खड़ा रहा। आधे घंटे ड्रामा चला।

लड़ते हुए दो सांड आए, एक बस में घुसा

पुलिस ने बताया- बस अजमेरी गेट से हरमाड़ा के लिए रवाना हुई थी। रात 8.30 बजे हरमाड़ा के टोडी मोड़ के पास दो सांड लड़ते हुए बस के पास आ गए। एक सांड लो-फ्लोर बस में घुस गया। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बस में सवारी कम थी। सवारियां चिल्लाते हुए खिड़कियों से कूद गए। ड्राइवर और कंडेक्टर ड्राइवर गेट से कूद कर बस से भागे।

आगे के गेट से जान बचाकर भागते ड्राइवर और कंडक्टर।
आगे के गेट से जान बचाकर भागते ड्राइवर और कंडक्टर।

बस से शीशे टूटे, लोग चिल्लाते रहे

सीकर हाईवे स्थित टोड़ी मोड पर यह बस टोडी डिपो पर जाने के लिए बस स्टेंड पर आकर रुकी थी। सांडों के झगड़े में बस के शीशे टूटने के साथ काफी नुकसान हुआ। एक सांड बस में उत्पात मचाता रहा और दूसरा गेट के पास खड़ा रहा। अफरा-तफरी के माहौल के दौरान स्थानीय लोग बस को दौड़ाकर ले जाने के लिए चिल्लाते रहे।

करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद दोनों सांड़ को स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे अलग किया। सांडों के जाने के बाद ड्रामा खत्म हो सका। वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने एक घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें बस में घुसा सांड शीशे फोड़ते नजर आ रहा है। वहीं ड्राइवर-कंडक्टर उतरकर भागते दिख रहे हैं।

करीब आधे घंटे तक हरमाड़ा के टोडी मोड़ पर घटनाक्रम चलता रहा।
करीब आधे घंटे तक हरमाड़ा के टोडी मोड़ पर घटनाक्रम चलता रहा।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर