Home » राजस्थान » जयपुर में शराब तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगे बदमाश, पीछा कर पकड़ा; शराब की 150 पेटियां बरामद

जयपुर में शराब तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगे बदमाश, पीछा कर पकड़ा; शराब की 150 पेटियां बरामद

जयपुर के मालवीय नगर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पीछा कर उनकी पिकअप को पकड़ा। इसमें 150 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब रखी थी। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौत्तम ने बताया- जिले में बढ़ती मादक पदार्थों व अवैध शराब की खरीद और फरोख्त को देखते हुए सभी थानाधिकारियों को विशेष टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

एसीपी मालवीय नगर आदित्य पुनिया, सीआई मालवीय नगर संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम को सूचना मिली की एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई है। शराब बेचने के लिए अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर सीआई मालवीय नगर संग्राम सिंह, उपनिरीक्षक विजय पाल, कॉन्स्टेबल शांति लाल, पुखराज, संदीप गाड़ी लेकर तत्काल नंदपुरी रेल्वे अंडरपास के पास पहुंचे। पिकअप को रुकवाई। बदमाशों के भागने पर पीछा कर पकड़ लिया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने पिकअप की जांच की तो पिकअप में कुल 150 पेटी शराब मिली। इसे पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं, लोकश कुमार सैनी (22) पुत्र गोपीराम सैनी निवासी ग्राम आलूदा पुलिस थाना पापडदा जिला दौसा और राकेश कुमार मीणा (24) पुत्र मनफूल मीणा निवासी ग्राम आलूदा पुलिस थाना पापडदा जिला दौसा को गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान