Home » राष्ट्रीय » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा, राष्ट्रपति मैक्रों ने डिनर में PM मोदी को गर्मजोशी से लगाया गले, AI समिट में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा, राष्ट्रपति मैक्रों ने डिनर में PM मोदी को गर्मजोशी से लगाया गले, AI समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे. फ्रांस में AI समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे. PM मोदी-मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. फ्रांस के रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

your image

आपको बता दें कि पीएम मोदी आज AI पर शिखर सम्मेलन में शरीक होंगे. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. कल शाम पीएम ने रात्रि भोज में शिरकत की. राष्ट्रपति मैक्रों ने डिनर में PM मोदी को गर्मजोशी से गले लगाया.

your image

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी रोडमैप तैयार होगा. दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बातचीत होगी. वहीं, मैक्रों ने कहा कि भारत-फ्रांस के साझा हित दोस्ती पर केंद्रित है. पीएम मोदी मार्सिले में भारत के नवीनतम महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास