Home » राजस्थान » दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत:पुष्कर से कांवड़ लेकर गांव जा रहे थे; एक मृतक पालिका चेयरमैन का बेटा, पत्नी प्रेग्नेट

दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत:पुष्कर से कांवड़ लेकर गांव जा रहे थे; एक मृतक पालिका चेयरमैन का बेटा, पत्नी प्रेग्नेट

अजमेर जिले में पुष्कर से कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

यह हादसा नेशनल हाईवे संख्या-48 पर ग्राम झड़वासा के पास सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। नसीराबाद और केकड़ी स्थित टांटोटी नगर पालिका से 18 युवक पुष्कर से कांवड़ लेने 23 अगस्त को रवाना हुए थे। सभी वापस सोमवार को गांव आ रहे थे।

ग्राम भवानीपुरा निवासी किशनलाल रावत पुत्र जगला ने नसीराबाद सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि मैं और राहुल जैन (38) पुत्र ओमप्रकाश, संपत्त रावत (42) और सचिन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर टांटोटी जा रहे थे। ग्राम झड़वासा के पास टॉयलेट के लिए सड़क के साइड में रुके थे। इसी दौरान नसीराबाद की ओर से आए एक ट्रक ने राहुल, संपत्त और सचिन को टक्कर मार दी। इससे राहुल और संपत्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक राहुल टांटोटी नगर पालिका (पहले ग्राम पंचायत थी) के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जैन का बेटा था। राहुल की पत्नी कविता गर्भवती है। बेटी छवि (3) है। राहुल दूध बेचने का काम करता था। उसका छोटा भाई रवि है। वहीं संपत वेल्डिंग का काम करता था।

टांटोटी नगर पालिका से 18 युवकों के साथ राहुल जैन भी पुष्कर से कांवड़ लेने गए थे।
टांटोटी नगर पालिका से 18 युवकों के साथ राहुल जैन भी पुष्कर से कांवड़ लेने गए थे।
बाइक पर सबसे पीछे बैठे राहुल जैन।
बाइक पर सबसे पीछे बैठे राहुल जैन।
टांटोटी नगर पालिका से 18 युवक कांवड़ लेकर गए थे।
टांटोटी नगर पालिका से 18 युवक कांवड़ लेकर गए थे।

घायल युवक को जेएलएन अस्पताल में किया रेफर

नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी ने बताया- सूचना मिलने पर थाना पुलिस राजकीय अस्पताल नसीराबाद पहुंची। हादसे में मारे गए राहुल जैन पुत्र ओमप्रकाश और संपत्त रावत के शव पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

वहीं दुर्घटना में गंभीर घायल ग्राम भवानीपुरा निवासी सचिन रावत को प्राथमिक इलाज के बाद जेएलएन अस्पताल अजमेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुष्कर से कांवड़ लेकर टांटोटी के लिए सभी युवक रवाना हुए थे। इससे पहले सभी ने साथ में फोटो ली थी।
पुष्कर से कांवड़ लेकर टांटोटी के लिए सभी युवक रवाना हुए थे। इससे पहले सभी ने साथ में फोटो ली थी।
दोनों युवक इस बाइक पर सवार थे। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
दोनों युवक इस बाइक पर सवार थे। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF