अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहे 20 साल के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। युवकों को अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर पायल गार्डन के पास से पकड़ा है।
अरावली विहार थाने के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल ने बताया- अरावली विहार थाने में रात को सूचना मिली थी कि पायल गार्डन के पास कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर एएसआई इशराक पहुंचे तो दो युवक मिले।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चंद उर्फ चंदा पुत्र शंकर कश्यप और अभिषेक पुत्र बाबूलाल निवासी अखैपुरा बताया। उनके पास से अवैध देसी कट्टा जब्त किया गया। फिलहाल दोनों ने अवैध हथियार लाने की जानकारी नहीं दी है। युवकों की उम्र 20 साल है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 73






