Home » राजस्थान » डोटासरा बोले-जो विधायक सरकार के खिलाफ बोलता,उसके पीछे एजेंसियां लगीं:किरोड़ी और भजनलाल पर बोलने पर एक विधायक के दोस्त के घर 20 अफसरों को टीम पहुंची

डोटासरा बोले-जो विधायक सरकार के खिलाफ बोलता,उसके पीछे एजेंसियां लगीं:किरोड़ी और भजनलाल पर बोलने पर एक विधायक के दोस्त के घर 20 अफसरों को टीम पहुंची

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि विधानसभा में जो विधायक सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे एजेंसियां लगाने का ट्रेंड शुरू हो चुका है। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने विधानसभा में किरोड़ीलाल मीणा और भजनलाल को लेकर बोला। उसके बाद उनके मित्र के यहां जीएसटी के 20 अफसरों को टीम पहुंच गई। उस टीम ने जाकर धमकाने काम किया है कि अपने मित्र को समझा देना दोबारा ध्यान से बोले।

डोटासरा ने कहा- यह मैं ऑथेंटिक रूप से कह रहा हूं। मेरे पास कल 10-15 विधायक आए थे ,मैंने उन अधिकारियों से भी बात की थी कि इस तरह की परंपरा ठीक नहीं है। इस तरह प्रतिपक्ष को डरा धमका कर अपना भ्रष्टाचार करना चाहते हो तो यह चलने नहीं दिया जाएगा। जनता खड़ी हो जाएगी। इनको पता नहीं लगेगा कहां गए।

पूर्व पीसीसी अध्यक्ष स्व. सरदार हरलाल सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे डोटासरा
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष स्व. सरदार हरलाल सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे डोटासरा

डोटासरा बोले- बजट आने दीजिए, हम सदन में इनकी क्या हालत बनाते हैं

डोटासरा ने कहा- हम डरने वाले नहीं हैं। सरकार को विधानसभा में फोन टैपिंग से लेकर हर मामले में घेरेंगे। हम निडरता के साथ काम करेंगे। मरना तो एक दिन है, जहर खाएगा वही तो मरेगा। हमने बेईमानी की ही नहीं तो हमने डरना किस बात का है? देखना आप बजट आने दीजिए, हम सदन में इनकी क्या हालत बनाते हैं, ऐसे डर कर थोड़े ही काम चलेगा।

डोटासरा ने कहा- 7 करोड़ की बजरी रोज चोरी होने का आरोप किरोड़ी लगा रहे हैं । फोन टैपिंग करने का आरोप किरोड़ी लग रहे हैं। SI भर्ती में निर्णय नहीं लेने का आरोप किरोड़ी लाल मीणा लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री आरोप लगा रहा है और प्रतिपक्ष पूछ रहा है तो उसको एजेंसी के जरिए डराने का काम किया जा रहा है। यह कब तक चलेगा।

गोविंद सिंह डोटासरा के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।
गोविंद सिंह डोटासरा के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।

जो अंग्रेजों के राज में नहीं हुआ वो कर रही है राज्य सरकार

डोटासरा ने कहा- इस सरकार में एक ट्रेंड और चला है कि सदन में कोई विपक्ष का विधायक आलोचना कर देता है तो उसे एजेंसियों से डराया धमकाया जाता है। उसके खिलाफ जीएसटी, इनकम टैक्स, ईडी ,एसीबी लगा देते हैं। जो अंग्रेजों के राज में नहीं हुआ। वो आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कर रही है।

लूटो खाओ और मौज उड़ाओ की संस्कृति लाई है भाजपा सरकार

डोटासरा ने कहा- विपक्ष जनता की आवाज उठाता है। उसका अपना कोई काम नहीं होता। प्रतिपक्ष तक जब तक सही तरीके से काम करेगा नहीं तो हिटलर शाही आ जाएगी। यह तो यही हिटलर शाही लाकर लूटो, खाओ और मौज उड़ाओ संस्कृति लाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही संस्कृति राजस्थान लेकर आए यह प्रदेश के लिए घातक है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर