Home » राजस्थान » IPS पंकज चौधरी का डिमोशन:राजस्थान में पहली बार किसी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का पे स्केल भी घटाया गया

IPS पंकज चौधरी का डिमोशन:राजस्थान में पहली बार किसी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का पे स्केल भी घटाया गया

राजस्थान के इतिहास में पहली बार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी का डिमोशन किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार चौधरी पर यह कार्रवाई पारिवारिक मामले की जांच के बाद की गई है। इससे पहले किसी भी आईपीएस अधिकारी पर ऐसी कार्रवाई नहीं की गई थी।

कार्मिक विभाग की जांच के बाद चौधरी का 3 साल के लिए डिमोशन किया गया है। चौधरी राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जांच के बाद लेवल 11 की वेतन श्रृंखला से लेवल 10 की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में डिमोशन किया गया है। जॉइनिंग के समय फ्रेशर आईपीएस को कनिष्ठ वेतन श्रृंखला (जूनियर पे स्केल) मिलती है।

अब उनका पदनाम पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक (लेवल 10) कर दिया गया है। वे वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पॉलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पंकज चौधरी का कहना है कि कार्मिक विभाग का आदेश प्राप्त हो चुका है।

इस संदर्भ में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, नई दिल्ली के 2020, हाईकोर्ट, नई दिल्ली के 2021 के आदेश, सुप्रीम कोर्ट के 2021 के आदेश द्वारा मेरे पक्ष में चार वर्ष पूर्व निर्णय पारित हो चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर