Home » राजस्थान » चौमूं में चलती बस बनी आग का गोला:25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बस और सामान जलकर राख

चौमूं में चलती बस बनी आग का गोला:25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बस और सामान जलकर राख

जयपुर के चौमूं में एनएच-52 पर टांटियावास टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झुंझुनू से जयपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिन्होंने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के समय बस में जयपुर के जालूपुरा के रहने वाले यात्री सवार थे, जो झुंझुनू में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बस की केबिन में आग लगते ही चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया, जिससे यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके। हालांकि, बस में रखा सारा सामान और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

हादसे बस और सामान जलकर हुआ खाक।
हादसे बस और सामान जलकर हुआ खाक।

सूचना मिलते ही चौमूं और जयपुर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौमूं एसएचओ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। हरमाड़ा और दौलतपुरा थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। अग्निशमन अधिकारी जयकुमार जांगिड़ के अनुसार, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर