Poola Jada
Home » राजस्थान » गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव की धूम:7 से 9 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा, होली तक होंगे कई धार्मिक आयोजन

गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव की धूम:7 से 9 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा, होली तक होंगे कई धार्मिक आयोजन

जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। डांडा पूजन के साथ प्रारंभ हुए इस उत्सव में भक्तों की भागीदारी बढ़ रही है। अब मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो होली तक जारी रहेंगे। श्रद्धालु फूलों और गुलाल की होली के साथ भजन-संकीर्तन का आनंद ले सकेंगे।

मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया- 7 मार्च से 9 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान रचना झांकी दर्शन दोपहर 12:30 से 12:45 बजे तक और विशेष आरती शाम 3:00 से 4:30 बजे तक होगी। 10 और 11 मार्च को पुष्प फागोत्सव होगा, जिसमें भजनानंद वर्षा अनुष्ठान होगा। श्रद्धालु फूलों की होली खेलेंगे। इन दिनों रचना झांकी दर्शन शाम 3:00 से 4:30 बजे तक खुलेंगे।

भजन संध्या और संकीर्तन होंगे

12 मार्च को होली पद का आयोजन होगा, जिसमें भजन संध्या और संकीर्तन होंगे। रचना झांकी दर्शन इस दिन भी शाम 3:00 से 4:30 बजे तक होंगे। 13 मार्च को गुलाल होली मंदिर निंज प्रांगण में खेली जाएगी, जिसमें केवल गुलाल का उपयोग होगा और किसी भी प्रकार के पानी या रंग का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। 14 मार्च को चैतन्य महाप्रभु जयंती पर संध्या झांकी के बाद श्रद्धालु ठाकुर श्री गोविंद देवजी के अभिषेक दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और केवल गुलाल का ही प्रयोग करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर