Poola Jada
Home » राजस्थान » महाकुंभ से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत:चकनाचूर गाड़ी में फंसे शव, गैस लीक की आशंका से ट्रैफिक रोका

महाकुंभ से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत:चकनाचूर गाड़ी में फंसे शव, गैस लीक की आशंका से ट्रैफिक रोका

दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दौसा शहर के बाइपास पर हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। गाड़ी में फंसे 5 शवों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा।

तीन घायलों को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। गाड़ी के कुछ हिस्से तोड़कर घायलों को निकाला गया। कार सवार 5 लोग टोंक के देवली के रहने वाले थे।

एक्सीडेंट वाली जगह ट्रैफिक रोका

दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंट में मुकुट बिहारी पुत्र किस्तूर चंद (टोंक), गुड्डी देवी पत्नी मुकुट बिहारी (टोंक), निधि पत्नी राकेश सोनी (टोंक), राकेश पुत्र किशनलाल (टोंक) और नफीस (सवाई माधोपुर) की मौत हो गई है।

वहीं, कार सवार दीपेश परवानी (जयपुर), ट्रक ड्राइवर धर्मवीर, मैकेनिक रामचरण घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ईको कार में गैस किट लगी हुई है। इस कारण आसपास से निकल रहे ट्रैफिक को भी कुछ देर के लिए रोका गया था।

दौसा के जयपुर बाइपास पर हुए एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS…

दौसा के जिला हॉस्पिटल में पहुंचे घायलों को मेडिकल स्टाफ ने सीपीआर दिया।
दौसा के जिला हॉस्पिटल में पहुंचे घायलों को मेडिकल स्टाफ ने सीपीआर दिया।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टर्स को भी मौके पर बुलाया गया है।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टर्स को भी मौके पर बुलाया गया है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर