Home » राजस्थान » जयपुर में आयोजित होगा राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन:तीन दिवसीय आयोजन में गौ आधारित कृषि और प्राकृतिक खेती पर होगा मंथन

जयपुर में आयोजित होगा राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन:तीन दिवसीय आयोजन में गौ आधारित कृषि और प्राकृतिक खेती पर होगा मंथन

राष्ट्रीय किसान और गौ पालक सम्मेलन का आयोजन 26 से 28 मार्च तक सुरभि सदन, पिंजरापोल गौशाला, सांगानेर, जयपुर में होगा। इसमें प्राकृतिक कृषि, गौशालाओं के विकास और जैविक खेती से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा।

सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद, लोक भारती, अखिल भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ और हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी कार्यालय में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।

अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, किसानों और गौपालकों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

  • गौशालाओं को कृषि विज्ञान केंद्र और प्राकृतिक कृषि एक्सीलेंस सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
  • गौशालाओं को क्रय-विक्रय केंद्र घोषित करने की मांग को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
  • गाय के गोबर में मौजूद बैक्टीरिया से नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे पोषक तत्वों का कृषि में महत्व और प्राकृतिक खाद बनाने के तरीके समझाए जाएंगे।
  • एलोवेरा, आंवला, शतावरी, सफेद मूसली, काली हल्दी, ब्राह्मी, जामुन, नोनी जैसी औषधीय फसलों के गुणों और उनके उपयोग पर चर्चा होगी।
  • राष्ट्रीय मिशन ऑन प्राकृतिक कृषि के तहत ट्रेनिंग सेशन और सफल किसानों की कहानियों पर विशेष सत्र होगा।

बेहतर कार्य करने वाली गौशालाओं का होगा सम्मान

गुप्ता ने बताया कि देशभर में अच्छा कार्य कर रही गौशालाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही राजस्थान और केंद्र सरकार के विभागों द्वारा किसानों, ग्राम विकास और औषधीय पौधों से जुड़े विषयों पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

सम्मेलन में किसानों, गौशाला संचालकों और कृषि विशेषज्ञों के साथ विभिन्न योजनाओं पर मंथन होगा, जिससे प्राकृतिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर