Home » राजस्थान » डेढ़ करोड़ का जब्त सोना खुद के पास रखा,डीएसपी सस्पेंड:दो कॉन्स्टेबल भी निलंबित, एसपी ने अपने स्तर पर कराई थी जांच

डेढ़ करोड़ का जब्त सोना खुद के पास रखा,डीएसपी सस्पेंड:दो कॉन्स्टेबल भी निलंबित, एसपी ने अपने स्तर पर कराई थी जांच

पुलिस कार्रवाई के बाद डेढ़ करोड़ का सोना खुद के पास रखने के मामले में पाली के सोजत सिटी डीएसपी अनिल सारण को सस्पेंड कर दिया। डीएसपी के साथ दो कॉन्स्टेबल को भी निलंबित किया गया है। एसपी चूनाराम जाट ने मामले को लेकर डीजीपी यूआर साहू को लेटर लिखा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस महानिदेशक यूआर साहू की ओर से जारी आदेश के तहत निलंबित होने के बाद डीएसपी अनिल सारण का मुख्यालय जयपुर किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि डीएसपी सारण ने बिना बिल का 1 किलो 660 ग्राम कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सोना ज्वेलरी कारोबारी से लेकर अपने कब्जे में रखा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी और मामले में कानूनी कार्रवाई भी नहीं की।

सीओ सोजत सिटी अनिल सारण। फाइल फोटो
सीओ सोजत सिटी अनिल सारण। फाइल फोटो

यह है पूरा मामला नागौर जिले के डेगाणा निवासी मनीष शर्मा चेन्नई में ज्वेलरी का व्यापार करता है। उसके चाचा भी ज्वेलरी का व्यापार करते हैं। वह सोजत सिटी के सेहवाज गांव में अपने दोस्त के यहां 1 किलो 660 ग्राम सोना लेकर आया था। इसकी जानकारी डीएसपी सोजत सिटी अनिल सारण को मिली थी। उन्होंने ज्वेलर को बुलाया और उससे सोने का बिल मांगा, नहीं होने पर सोना चोरी का होने का डर बताकर युवक से सोना लेकर अपने कब्जे में रख लिया।

ऐसे हुआ खुलासा जांच में सामने आया कि इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से या किसी अन्य अधिकारी से नहीं की। एसपी चूनाराम जाट तक मुखबिर के जरिए यह सूचना पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पूरे प्रकरण को लेकर एक लेटर पुलिस महानिदेशक यूआर साहू को लिखा।

उन्होंने 18 फरवरी को आदेश जारी कर अनिल सारण को निलंबित कर मुख्यालय पुलिस मुख्यालय राजस्थान किया। वहीं मामले में कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और अशोक मीणा की भूमिका सामने आने पर एसपी चूनाराम जाट ने सस्पेंड किया।

अक्टूबर में सोजत सिटी सीओ बना था अनिल सारण (33) राजस्थान के सांचौर के करावड़ी गांव का रहने वाला है। साल 2016 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में 74वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद आरपीए में RPS के रूप में प्रशिक्षण लिया। प्रोबेशन अवधि पूरी होने पर अनिल सारण को पहली पोस्टिंग पाली सीओ सिटी के रूप में मिली। उसके बाद कपासन (चित्तौड़गढ़) सीओ रहा। फिर 7 अक्टूबर 2024 को पाली जिले में सोजत सिटी सीओ का चार्ज संभाला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान