Home » राष्ट्रीय » दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग:2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती; गैस लीक होने से हादसा

दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग:2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती; गैस लीक होने से हादसा

दिल्ली के नांगलोई में सोमवार रात एक दोमंजिला घर में आग लग गई। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि. उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं।

घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें..

मकान से बाहर कूदे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मकान से बाहर कूदे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जिस घर में आग लगी, वहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें भी थीं।
जिस घर में आग लगी, वहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें भी थीं।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। तभी ऊपर से लोग कूदने लगते हैं।

इस बीच नीचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, आग लगने की सूचना सोमवार (17 फरवरी) रात 9:45 पर मिली थी। तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान