Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्रा से रेप:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्रा से रेप:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में पड़ोसी युवक के एक स्कूल छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरलीपुरा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुरलीपुरा) वीरेंद्र कुरील कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा इलाके की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्कूल में पढ़ने वाली उनकी नाबालिग बेटी से पड़ोसी युवक ने रेप किया है। आरोप है कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी से नाबालिग बेटी की बातचीत हो जाती थी। सोमवार को नाबालिग बेटी के घर से निकलने पर आरोपी रास्ते में मिल गया। मिलने पर बातचीत के दौरान धोखे से बहाना बनाकर अपने घर ले गया। आरोपी पड़ोसी ने घर आई स्कूल छात्रा से जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। डर के मारने घर पहुंची नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को नहीं बताया। नाबालिग बेटी को डरा-सहमा देखकर परिजनों के दबाव बनाकर पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। मुरलीपुरा थाने में बुधवार को नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान