Home » राजस्थान » अजमेर में धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या:झाड़ियों में मिला शव; खेत में फसल की रखवाली करने गई थी

अजमेर में धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या:झाड़ियों में मिला शव; खेत में फसल की रखवाली करने गई थी

खेत में फसल की रखवाली करने गई युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को आरोपी रास्ते में पटक गए। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों में शव देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ले समझाइश कर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

घटना अजमेर जिले के किशनगढ़ बोराड़ा थाना क्षेत्र पांडरवाड़ा गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे की है। गुरुवार सुबह परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। हॉस्पिटल के बाहर दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाने का प्रयास किया। समझाइश के बाद लोगों की भीड़ हॉस्पिटल के अंदर चली गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन परिजन और ग्रामीण मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

पुलिस ने समझाइश कर उठाया था शव

सीओ रूरल उमेश गौतम ने बताया कि युवती की पहचान रोशन (20) पुत्री छोटू बैरवा निवासी पांडरवाड़ा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला रेतने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रात करीब 9 बजे शव लाम्बा हरिसिंह गांव के रास्ते पर झाड़ियों में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने रात में शव उठाने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा मौके पर पहुंचीं और समझाइश की। इसके बाद ग्रामीण पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए और शव को किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया।

घटना की सूचना के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचे।
घटना की सूचना के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचे।

कार्रवाई की मांग पर अड़े, पोस्टमॉर्टम से इनकार गुरुवार सुबह घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। सूचना के बाद सीओ सिटी अभिषेक, अराई तहसीलदार हरिराम, पूर्व सुरेश टांक और गांधी नगर, मदनगंज, बोराड़ा व अराई थाने के SHO समेत पुलिस जाप्ता हॉस्पिटल में पहुंचा। हॉस्पिटल के बाहर दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाने का प्रयास किया। समझाइश पर मान गए, लेकिन हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं।

कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर सड़क को जाम करने का प्रयास किया।
कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर सड़क को जाम करने का प्रयास किया।

फसल की रखवाली करने खेत में गई थी युवती जानकारी के अनुसार युवती रोशन गांव में अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए गई थी। दोपहर तक उसके साथ भाई भी था। शाम को भाई उसे खेत में छोड़कर घर चला गया। देर शाम तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन खेत और गांव के अन्य स्थानों पर उसका कुछ पता नहीं लगा। इसी बीच उसका शव लाम्बा हरिसिंह गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में पड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। इससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

हॉस्पिटल में परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
हॉस्पिटल में परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमॉर्टम

ग्रामीणों की मांग थी कि उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। इस पर रुपनगढ़, अरांई थाने के जाब्ते के साथ सीओ रुरल उमेश गौतम भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी वंदिता राणा भी देर रात मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण राजी हुए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगढ़ भेजा गया। पुलिस ने रात में ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ रुरल गौतम ने बताया कि-पोस्टमॉर्टम के बाद ही बाद ही कुछ स्थिति साफ हो सकेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर