अपने स्पेशल डिजाइन और ब्यूटी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध जयपुर ज्वैलरी फिल्मों से लेकर सितारों की निजी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है। यहां के बने नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां बाकी गहने इनकी पसंद बने हैं। हाल ही कुछ सितारों की शादी और दूसरे आयोजनों में हाउस ऑफ सुनीता शेखावत कलेक्शन और गोलछा ज्वैलर्स की ओर से बनाई गई ज्वैलरी फिल्म प्रमोशन और बड़े समारोह में अलग ही चमक बिखेरी है।
हाल ही अपने कजिन की वेडिंग में करीना कपूर ने एमरल्ड का नेकलेस पहना तो रश्मिका मंदाना ने छावा फिल्म के प्रमोशन के दौरान जड़ाऊ ईयरिंग और अंगूठी पहनीं। वहीं भूमि पेडनेकर ने मूवी प्रमोशन के दौरान नवर| हसली और ईयरिंग पहनी।
निक जोनस ने गोल्ड, पन्ना और हीरे से बना ब्रोच पहना
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में नीलम उपाध्याय के साथ विवाह किया। प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने लुक को ब्रोच के साथ पूरा किया। यह ब्रांड उनके खास मेन्स कलेक्शन से है जो गोल्ड, पन्ना और हीरों से बनाया गया है।
अदिति राव हैदरी का आर्ट डेको स्टाइल कलेक्शन
मैगजीन के फोटोशूट में अदिति राव हैदरी ने आर्ट डेको कलेक्शन के गहनों को पहना, जो शिल्पकला और सुरुचि का अद्भुत संगम है। फ्रांस का आर्ट डेको एक डिजाइन की स्टाइल 1920-1930 में अपने बोल्ड कलर्स ज्योमेट्रिस सेफ, लग्जूरियश, उनके लुक को निखारते हैं।
मीरा ने पहना मोती का हार
कस्टम-डिजाइन किए गए गहनों में मीरा कपूर सहज रूप से सभी का ध्यान आकर्षित करते एक निजी शादी में दिखी। उन्होंने मोती का हार पहना, जिसे वाइट गोल्ड में बारीकी से रोजकट्स और ब्रिलियंट कट हीरों के साथ खूबसूरती से तराशा गया है।
अनन्या ने डायमंड, पोल्की-पन्ना जड़ित नेकलेस पहना
एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए जयपुर से गहने डिजाइन हुए जो उन्होंने एक निजी शादी में पहने थे। इनके लिए नेकलेस और ईयरिंग बारीकी से तराशे डायमंड, पोल्की डायमंड, पन्ना और रूबी से जड़े हुए हैं, जो सोने में बनाए गए हैं।






