Home » राजस्थान » जयपुर में रोडवेज बस से ड्रग्स तस्करी, ड्राइवर अरेस्ट:तलाशी में मिला डोडा-चूरा और स्मैक, मोबाइल में मिली ड्रग्स डील की रिकॉर्डिंग

जयपुर में रोडवेज बस से ड्रग्स तस्करी, ड्राइवर अरेस्ट:तलाशी में मिला डोडा-चूरा और स्मैक, मोबाइल में मिली ड्रग्स डील की रिकॉर्डिंग

राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस में ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस को रोडवेज बस की तलाशी में भारी मात्रा में डोडा-चूरा और स्मैक मिली है। सिंधीकैंप थाना पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर ड्रग्स तस्करी में आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में ड्रग्स डील की रिकॉर्डिंग भी मिली है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- ड्रग्स तस्करी में आरोपी किशोर सिंह शेखावत (40) निवासी सरदार शहर चुरु को अरेस्ट किया गया है। वह राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस का ड्राइवर है। नशे के कारोबार में रोडवेज बस को ही आरोपी ड्राइवर किशोर सिंह यूज ले रहा था। सोमवार को मुखबिर मिली कि चुरु से जयपुर रुट पर लगी रोडवेज की अनुबंधित बस को उसका ड्राइवर ड्रग्स तस्करी में यूज ले रहा है।

बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई लेकर चुरु से जयपुर आ रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई कर जयपुर पहुंची रोडवेज बस को चेक किया। तलाशी में बस में 400 ग्राम डोडा-चूरा पाउडर और 125 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में आरोपी किशोर सिंह को अरेस्ट कर ड्रग्स व तस्करी में यूज रोडवेज बस को जब्त कर लिया। आरोपी तस्कर के मोबाइल चैकिंग में ड्रग्स डील की कई रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के साथ ड्रग्स खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की