Home » राजस्थान » Jaipur: पड़ोसन ने मां-बेटे के पीछे छोड़े कुत्ते: भागते समय पत्थरों पर गिरा बच्चा, 4 टांके आए; विरोध करने पर पड़ोसी ने की छेड़छाड़

Jaipur: पड़ोसन ने मां-बेटे के पीछे छोड़े कुत्ते: भागते समय पत्थरों पर गिरा बच्चा, 4 टांके आए; विरोध करने पर पड़ोसी ने की छेड़छाड़

जयपुर में पड़ोसन ने मां-बेटे के पीछे कुत्ते छोड़ दिए। कुत्तों से बचने के लिए भागते समय बच्चा पत्थरों पर गिर गया और उसके गाल पर चोट लग गई। महिला के विरोध करने पर पड़ोसन के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी पड़ोसन और उसके पति के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ASI भंवरलाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- पड़ोस में रहने वाली महिला पहले उनके घर पर आकर बिल्लियों को दूध पिलाती थी। एक बिल्ली के मरने पर पड़ोसन को घर आने से मना कर दिया। उसके बाद से पड़ोसन परिवार से दुश्मनी रखने लगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को शाम करीब 6 बजे वह अपने बेटे के साथ बाजार जा रही थी। इस दौरान पड़ोसन ने उनके पीछे 2 कुत्ते छोड़ दिया। बचने के लिए भागते से समय उसका बेटा पत्थरों पर गिर गया और उसके गाल पर चोट लगी। आस-पड़ोस के लोगों ने जैसे-तैसे कुत्तों को भगाया।

महिला ने बताया कि इसके बाद वह घायल बेटे को लहूलुहान हालत में तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उसके गाल पर चार टांके आए। विरोध करने पर पड़ोसन के पति ने अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान