Home » राजस्थान » Jaipur: टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग: 12 दमकलों ने 2 घंटे की मशक्कत कर पाया काबू, लाखों का माल जलकर खाक

Jaipur: टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग: 12 दमकलों ने 2 घंटे की मशक्कत कर पाया काबू, लाखों का माल जलकर खाक

जयपुर में टेंट हाउस गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों ने कई फेरे लगाए और आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। खोह नागोरियान थाना पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना मान रही है। हालांकि, जांच के बाद ही आग लगने के असली कारण का पता चल सकेगा।

फायर ऑफिसर देवांग ने बताया कि जगतपुरा में प्राइम स्टेट कॉलोनी में मालवीय नगर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल का टेंट हाउस गोदाम है। रविवार दोपहर टेंट हाउस गोदाम बंद था। दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक बंद गोदाम में आग लग गई। धुएं के साथ आग की भीषण लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची। 12 दमकलों ने कई फेरे लगाए और करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

गोदाम का तोड़ा ताला, बुलानी पड़ी JCB
फायर ऑफिसर देवांग ने बताया कि आग लगने के दौरान गोदाम बंद था। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पहले मेन गेट का लॉक तोड़ा और आग पर काबू पाने का प्रयास किए, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। आस-पास की स्थिति को देखकर तुरंत JCB को बुलाया गया। JCB की मदद से गोदाम की बाउंड्री वॉल तोड़कर फायर बिग्रेड की टीम ने गोदाम में एंट्री की। इसके बाद टीन शेड हटवाकर भीषण आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। नुकसान की पूरी तरह से आकलन नहीं हुआ है, लेकिन नुकसान लाखों रुपए का हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक