Poola Jada
Home » राजस्थान » Jaipur: Facebook Friend ने किया महिला से रेप: मिलने के बहाने होटल में बुलाया, शादी का झांसा देकर 19 लाख ऐंठे

Jaipur: Facebook Friend ने किया महिला से रेप: मिलने के बहाने होटल में बुलाया, शादी का झांसा देकर 19 लाख ऐंठे

जयपुर में फेसबुक फ्रेंड के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बना लिया। शादी का झांसा देकर प्लाट दिलाने के बहाने 19 लाख रुपए ऐंठ लिए। चौमूं थाने में पीड़िता ने आरोपी फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI रामेश्वर लाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चौमूं निवासी 28 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अक्टूबर-2022 में फेसबुक के जरिए दौसा हाल मानसरोवर निवासी दीपक सिंह से उसकी बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि पीड़िता ने उसे कोर्ट में डिवोर्स केस चलने के बारे में बताया। आरोपी दीपक सिंह ने डिवोर्स के बाद उससे शादी करने का ऑफर किया। मिलने के बहाने मानसरोवर स्थित होटल में बुलाया। होटल में मिलने जाने पर आरोपी ने रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिए।

19.25 लाख रुपए और गहने ऐंठ लिए

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर लगातार देहशोषण करने लगा। प्रेग्नेंट होने पर उसका ऑबोशन भी करवाया। भरण पोषण में उसे रकम और एक प्लाट मिला। मानसरोवर में प्लाट दिलाने के बाद शादी कर साथ रहने का झांसा दिया। भरण पोषण में मिले प्लाट को 8 लाख रुपए में बिकवा दिया। प्लाट दिलाने के नाम पर 19.25 लाख रुपए और गहने ऐंठ लिए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। प्लाट का तकाजा करने पर मना करने के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश