Home » राजस्थान » ट्रेलर में घुसी बस, 2 की मौत, 16 घायल:बीकानेर के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा; घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

ट्रेलर में घुसी बस, 2 की मौत, 16 घायल:बीकानेर के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा; घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

लोक परिवहन की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के केबिन का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 16 गंभीर घायल बताए गए हैं।

1 की मौत 16 गंभीर घायल

हादसा बीकानेर के नापासर थाना इलाके के NH 11 का रायसर के पास का है। नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बीकानेर के PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां 16 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं हवा कंवर और निरमा देवी (60) हैं।

तस्वीरों में देखिए मौके के हालात….

तस्वीर, लोक परिवहन बस की है। जो पीछे से ट्रेलर में भिड़ी थी। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है।
तस्वीर, लोक परिवहन बस की है। जो पीछे से ट्रेलर में भिड़ी थी। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है।
केबिन में सवारियां बैठी थी, इसमें से कुछ लोग नीचे उतरने के लिए खड़ी थीं।
केबिन में सवारियां बैठी थी, इसमें से कुछ लोग नीचे उतरने के लिए खड़ी थीं।
तस्वीर उस ट्रेलर की है जो सड़क पर खड़ा था।
तस्वीर उस ट्रेलर की है जो सड़क पर खड़ा था।

केबिन में सवारियां थीं तो कुछ उतरने के लिए खड़े थे…

जानकारी के अनुसार, घायलों में 7 से 8 लोग केबिन में बैठे हुए थे। बाकी उतरने के लिए खड़े थे। इसी दौरान रायसर के पास NH 11 पर सड़क पर ट्रेलर खड़ा था। तेज रफ्तार में चल रही बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे घायलों की तस्वीरें

घायलों को बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायलों को बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान