Home » राजस्थान » बाबा खाटूश्याम का तिलक 30 मार्च को होगा:29 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे दर्शन, 30 मार्च को शाम 5 बजे शुरू होंगे

बाबा खाटूश्याम का तिलक 30 मार्च को होगा:29 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे दर्शन, 30 मार्च को शाम 5 बजे शुरू होंगे

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ने बताया कि 30 मार्च को सिंजारा पर्व पर श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन 29 मार्च को रात्रि 10 बजे से 30 मार्च शाम बजे 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस समयावधि में भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके बाद मंदिर के पट भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास