Poola Jada
Home » राजस्थान » 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद

5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद

धौलपुर: जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सैंपऊ थाना पुलिस ने सीओ बाबूलाल मीणा के सुपरविजन में कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक 5 हजार का इनामी बदमाश मय अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

कार्यवाही की जानकारी देते हुए सैंपऊ थानाधिकारी हरिभान सिंह ने बताया कि थाने के कांस्टेबल मानवेंद्र की सूचना पर थाना टीम ने पार्वती नदी के बीहड़ों के पास दबिश दी. जहां से पुलिस ने आरोपी समुन्द्र गुर्जर निवासी लालौनी को अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

दो प्रकरणों में आरोपी के खिलाफ 5 हजार का इनाम घोषित किया था:
गौरतलब है कि आरोपी पर पूर्व में 23 मई को धुरवास बालाजी मंदिर पर केशव निवासी लालौनी के साथ मारपीट, फायरिंग और गाड़ी में तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा आरोपी ने 18 अगस्त को जगदीश  निवासी मोहन सिंह का अड्डा लालौनी के घर पर जाकर मारपीट, फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इन दोनों घटनाओं में आरोपी के परिजन भी शामिल रहे थे. इन घटनाओं की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों प्रकरणों में आरोपी के खिलाफ 5 हजार का इनाम घोषित किया था. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिससे अब पूछताछ जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश