Home » राजस्थान » Jaipur: पीट-पीटकर युवक की हत्या: बाइक टच होने पर शुरू हुआ झगड़ा, रोकने आए लोगों से गाली-गलौच की तो सरिए-डंडों से मार डाला

Jaipur: पीट-पीटकर युवक की हत्या: बाइक टच होने पर शुरू हुआ झगड़ा, रोकने आए लोगों से गाली-गलौच की तो सरिए-डंडों से मार डाला

जयपुर में शुक्रवार रात लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, बाइक टच होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान झगड़ा कर रहा एक युवक में रोकने आए लोगों से गाली-गलौज करने लगा। लोगों ने सरिए-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर बाइक सवार युवक को लहूलुहान कर दिया। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई।

सुभाष चौक थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मर्डर को लेकर माहौल खराब होते देखकर पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाने के साथ ही कुछ संदिग्धों को भी राउंड अप किया है।

SHO (सुभाष चौक) सुरेश सिंह खटीक ने बताया- जयपुर में फूटा खुर्रा रामगंज के रहने वाले इकबाल (18) पुत्र अब्दुल मजीज का मर्डर हुआ है। रात करीब 10.45 बजे जयसिंहपुरा खोर से इकबाल बाइक लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गंगापोल में राहुलजी का बाजार में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टच हो गई। बाइक टच होने की बात को लेकर दोनों युवकों में तनातनी होने के साथ गाली-गलौज हो गई।

मना करने पर हुआ झगड़ा
बाइक सवार दोनों युवक गाली-गलौज कर अपने-अपने लोगों को बुलाने के लिए कॉल करने लगे। वहां खड़े बुजुर्ग ने दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया। इस बात को लेकर इकबाल की वहां खड़े लोगों से कहासुनी हो गई। मौके पर खड़े लोगों से गाली-गलौज करने को लेकर झगड़ा हो गया। वहां खड़े लोगों के इकबाल को पकड़ने पर। दूसरा बाइक सवार युवक भाग निकला। लोगों ने इकबाल को डंडे-सरिए से पीटना शुरू कर दिया। पैर-सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।

पुलिस जाब्ता किया तैनात
झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में इकबाल को SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

वहीं, झगड़े में इकबाल की मौत का पता चलने पर उसके पक्ष के लोग इकट्‌ठा होने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाने के साथ इकबाल की बाइक को थाने में खड़ा करवाया।

संदिग्धों की पकड़ में देर रात दबिश
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर देर रात दबिश दी। इकबाल की हत्या में शामिल 2-3 संदिग्धों को पुलिस ने राउंड अप किया है। हिरासत में संदिग्धों से पूछताछ के साथ शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश