Home » राष्ट्रीय » मंत्री खराड़ी बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजता:कहा- हमारे देश में अशांति फैला रहे; पहलगाम में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी

मंत्री खराड़ी बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजता:कहा- हमारे देश में अशांति फैला रहे; पहलगाम में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। उदयपुर जिले के कोटडा हॉस्पिटल चौराहा पर मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

इस दौरान केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजते है। खुद का देश उनसे संभलता नहीं है। भारत में लंबे समय से अशांति फैला रहे है।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हिम्मत तावड़, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार खैर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह गरासिया सहित मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जम्मू कश्मीर में मारे गए लोगों को उदयपुर के कोटड़ा में श्रद्धांजलि देते लोग
जम्मू कश्मीर में मारे गए लोगों को उदयपुर के कोटड़ा में श्रद्धांजलि देते लोग

सांसद रावत ने की निंदा उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य आतंकियों की कायरता और अमानवीय सोच को दर्शाता है। हम इस हमले की घोर निंदा करते हैं। सांसद डॉ रावत ने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। यह हमला न केवल कश्मीर की शांति और सौहार्द पर प्रहार है, बल्कि देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने की साजिश है। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक ने निंदा करते है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक