जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में इकोलोजिकल जोन नाई की थड़ी में निजी खातेदारी करीब 7 बीघा कृषि भूमि में सरकारी भूमि को सम्मलित कर बनाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी का प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया। इकोलोजिकल जोन जयसिंहपुरा खोर रोड़ पर निजी खातेदारी करीब 5 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया।
*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव* ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार इकोलोजिकल जोन में अवस्थित नाई की थड़ी जिला जयपुर में करीब 07बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि में सरकारी भूमि को सम्मलित कर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाये भूमि को समतल कर ‘‘मिलन विहार‘‘ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़क,बाउण्ड्रीवाल,दो मकानों के ढ़ाचे व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार इकोलोजिकल जोन में अवस्थित जामडोली चौराहे के पास ग्राम जयसिंहपुराखोर रोड़ जैन मंदिर के सामने जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाये भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़क व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,03,04 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






