एफबीएस (FBS) जयपुर महिला ग्रुप के नए कार्यकाल की प्रीव्यू बैठक का आयोजन बाईस गोदाम स्थित होटल हॉलिडे इन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। इस आयोजन में शहर की महिला एंटरप्रेन्योर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक प्रेरणादायक अनुभव साझा किया।
बैठक की शुरुआत मंच फाउंडर मेघा गुप्ता की ओर से एफबीएस फेंप्रीन्योर के नए सत्र की जानकारी साझा करते हुए हुई। वहीं, मेंटर रश्मि कोटवाला ने नए कार्यकारी सत्र की रूपरेखा पेश की।

कार्यक्रम का आकर्षण मशहूर ज्योतिषी खुशी मित्तल का विशेष सत्र रहा, जिसमें उन्होंने आने वाले समय की ज्योतिषीय दृष्टि से व्याख्या करते हुए मनी अट्रैक्शन वास्तुशास्त्र के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।
इसके अलावा चित्रभूमि आर्ट स्टूडियो की प्रसिद्ध आर्टिस्ट नेहा हाड़ा ने आर्ट हीलिंग पर एक प्रेरक सत्र लिया, जिसमें उन्होंने आर्ट के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता लाने के सरल और प्रभावी उपाय बताए।

कोर टीम सदस्य वैशाली मोदी ने बताया कि इस दौरान आयोजित आर्ट एक्टिविटी में सदस्यों ने अपनी रचनात्मकता को उकेरा और खुद से जुड़ने का एक सुंदर प्रयास किया। प्राची खंडेलवाल, अक्षिता गर्ग और तरंग अग्रवाल ने भी इस रचनात्मक पहल को सराहा और इसे आत्म-अन्वेषण का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
कार्यक्रम के नेटवर्किंग सेशन का संचालन मुनमुन पोद्दार और वर्षा रैशिंघनिया ने किया, जहां सदस्यों ने एक-दूसरे का परिचय लिया, अपने ब्रांड्स को प्रस्तुत किया और नए दोस्त बनाए। मीट में सूचिता मानक बोहरा ने खेलों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

वहीं, आस्था (फ्लाई मीडिया) ने पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं सोशल मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी संभाली।
होटल हॉलिडे इन के स्वादिष्ट भोजन और मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत के बीच, हंसी-खुशी के पलों ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया। इस सफल आयोजन में कीर्ति जैन, राशि अग्रवाल, मंशा अग्रवाल, डॉ. अमृता कांडा, रीना अग्रवाल और अमिता मकुआना समेत कई प्रमुख महिला एंटरप्रेन्योर्स ने हिस्सा लिया।







