Home » राजस्थान » मेडिकल ऑफिसर के 1700 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा:जयपुर के 70 सेंटर पर अभ्यर्थी एग्जाम देने पहुंचे; पैन और पीने के पानी की बोटल सेंटर पर दी गई

मेडिकल ऑफिसर के 1700 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा:जयपुर के 70 सेंटर पर अभ्यर्थी एग्जाम देने पहुंचे; पैन और पीने के पानी की बोटल सेंटर पर दी गई

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की ओर से रविवार(27 अप्रैल) को मेडिकल ऑफिसर्स के 1700 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जो जयपुर में हुई। इसके लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

इस परीक्षा के लिए कुल 17 हजार 189 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसे देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। जो दोपहर 1 बजे पूरी हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया- परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाया है, जो 25 से 27 अप्रैल एक्टिव रहेगा।

18 उड़नदस्तों को तैनात किया गया

इस एग्जाम के लिए प्रशासन ने 70 उप समन्वयक और 18 उड़नदस्तों को तैनाती किया गया है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए कंट्रोल रूम से 0141-2206699 नंबर पर कॉल करके जानकारी भी ले सकते हैं।

जयपुर के बनीपार्क स्थित एक सेंटर पर एग्जाम देने पहुंचे अभ्यर्थी।
जयपुर के बनीपार्क स्थित एक सेंटर पर एग्जाम देने पहुंचे अभ्यर्थी।

रिकॉर्ड ज्यादा आवेदन मिलने के कारण ऑफलाइन परीक्षा

RUHS की ओर से परीक्षा ऑफलाइन करवाई जा रही है। पहले इसे ऑनलाइन करवाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन अभ्यर्थी ज्यादा होने के कारण इसे ऑफलाइन करवाने का निर्णय लिया। इस बार परीक्षा में 17 हजार 189 आवेदन आए हैं, जो कि अब तक के सर्वाधिक हैं।

इससे पहले 2022 में यह परीक्षा 1765 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 9000 आवेदक थे। इस हिसाब से समान पद होने के बाद भी इस बार दोगुने आवेदन आए थे।

चेकिंग के बाद मिली एंट्री, पानी की बोतल-पेन सेंटर पर ही मिलेगा।
चेकिंग के बाद मिली एंट्री, पानी की बोतल-पेन सेंटर पर ही मिलेगा।

परीक्षा सेंटर पर ही मिलेगा पैन, पानी की बोतल

परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर पर ही पैन और पीने के लिए एक पानी की बोतल उपलब्ध करवाई गई। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का कागज, पैन या अन्य उपकरण न लाने के निर्देश दिए गए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक