Home » राजस्थान » जयपुर में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या!:खड़े टेम्पू में पड़ी मिली लाश, मुंह-नाक से बह रहा था खून

जयपुर में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या!:खड़े टेम्पू में पड़ी मिली लाश, मुंह-नाक से बह रहा था खून

जयपुर में शनिवार दोपहर खड़े टेम्पू में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। टेम्पू में मिली लाश के मुंह-नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका जताई है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी संदीप बसेरा ने बताया- जगतपुरा के रहने वाले लेखराज (30) की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। वह जगतपुरा सब्जी मंडी में पिकअप चलाने का काम करता था। 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह पिकअप लेकर घर आ गया था। शाम करीब 7 बजे घर से किराया उगाने (लेने) के लिए जगतपुरा सब्जी मंडी में गया था। करीब एक घंटे बाद बहन रजनी से कॉल पर लेखराज की बात हुई थी।

रातभर ढूंढा, सुबह गुमशुदगी कराने पहुंचे मृतक के भाई विजय ने बताया- काफी समय बाद भी नहीं लौटने पर उसको कॉल किया। काफी कॉल करने के बाद भी भाई लेखराज ने मोबाइल नहीं उठाया। उसे ढूंढने निकलने पर पता चला कि रात को वह अपने दोस्त राजेन्द्र उर्फ नान्या के साथ शराब पार्टी कर रहा था। दोस्त राजेन्द्र से कॉन्टैक्ट करने पर उसने भी कॉल नहीं उठाया। रातभर काफी ढूंढने के बाद भी लेखराज का पता नहीं चला। सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट थाने में भाई लेखराज की गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे।

पड़ोसियों ने टेम्पू में पड़ा देखा दोपहर करीब 11 बजे पड़ोसियों ने कॉल कर विजय को बताया कि उसका भाई बालाजी मंदिर के पास खड़े टेम्पू में पड़ा हुआ है। लेखराज के मिलने का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। देखने पर टेम्पू में लेखराज की लाश पड़ी हुई मिली। जिसके मुंह-नाक से खून बह रहा था। लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई विजय के दोस्त राजेन्द्र उर्फ नान्या के हत्या करने का शक जाहिर करने पर मामला दर्ज किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक