Home » राजस्थान » जयपुर के जौहरी बाजार में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा:जबरन बाजार बंद करवा रहे थे, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, मौके पर शांति, हालात काबू में

जयपुर के जौहरी बाजार में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा:जबरन बाजार बंद करवा रहे थे, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, मौके पर शांति, हालात काबू में

जयपुर में शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद शनिवार शाम एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जौहरी बाजार में प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग जबरन दुकानें बंद करवाने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर पूरी तरह से शांति बनी हुई है। जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक, शाम 6 बजे बड़ी संख्या में लोग जौहरी बाजार में इकट्ठा हो गए थे। जबरन दुकानें बंद करवाने लगे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जबरन दुकानें बंद करवाकर हंगामा मचाने वालों से समझाइश की। प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस के हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर दुकानों को खुलवाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात को चालू करवाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की।

जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को इकट्‌ठा हुए लोग।
जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को इकट्‌ठा हुए लोग।
पुलिस ने जबरन दुकानें बंद करा रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
पुलिस ने जबरन दुकानें बंद करा रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

कमिश्नर बोले- माहौल खराब करने से पहले लोगों को हटाया

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि माहौल खराब करने से पहले ही हमने लोगों को वहां से हटा दिया। जयपुर में किसी भी तरीके से माहौल खराब होने की स्थिति नहीं बनने दी गई।

उन्होंने कहा शांति-व्यवस्था बिगाड़ने का किसी के मन में कोई इरादा है, तो ऐसे में पुलिस सख्त तरीके से कार्रवाई करेगी। उसके प्रति कोई सहानुभूति नहीं रखी जाएगी।

समाज के बड़े लोगों से हमने बात की थी। जिसके बाद उन्होंने हमें सुनिश्चित किया था कि किसी तरीके से कोई प्रदर्शन,सभा नहीं किया जाएगा।

पुलिस को अपना काम करने दीजिए। इसके बावजूद कुछ लोग जौहरी बाजार के पास इकट्ठा हुए और रोड जाम करने की स्थिति की। हमने लोगों को समझाइश करके वहां से हटाया।

एक दिन पहले पोस्टर लगाने पर हुआ था विवाद

जौहरी बाजार में पोस्टर लगाने को लेकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे विवाद हुआ था। बड़ी चौपड़ पर लोग इकट्ठा हो गए थे। इकट्ठा हुए लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की थी।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला था। विवाद की स्थिति को देखकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस ने सूझबूझ से मामला शांत करवा दिया था।

पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने पहले लोगों से समझाइश की, लेकिन नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग किया।
पुलिस ने पहले लोगों से समझाइश की, लेकिन नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग किया।
भीड़ के सड़क पर आ जाने से एक बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
भीड़ के सड़क पर आ जाने से एक बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस ने लोगों को खदेड़कर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की।
पुलिस ने लोगों को खदेड़कर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक