Home » राजस्थान » जयपुर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शाही बारात:होटल जय महल पैलेस में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई

जयपुर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शाही बारात:होटल जय महल पैलेस में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की जयपुर में मंगलवार रात शादी हुई।

सिविल लाइंस स्थित जय महल पैलेस में रात को दूल्हे प्रबल प्रताप और दुल्हन भरतपुर की अरुंधति सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

इससे पहले, रात करीब साढ़े आठ बजे प्रबल प्रताप की बारात शाही अंदाज में जयपुर क्लब के सामने से जय महल पैलेस के लिए रवाना हुई।

शादी में राजस्थान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और राजनेता शामिल हुए। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी शादी समारोह में पहुंचे।

अब देखिए- शादी से जुड़े PHOTOS…

जयपुर के जय महल पैलेस में एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद प्रबल प्रताप सिंह तोमर और अरुंधति सिंह राजावत कुछ इस अंदाज में नजर आए।

स्टेज पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर और भरतपुर की अरुंधति सिंह राजावत आए तो तालियों से पूरा ग्राउंड गूंज उठा।

मंगलवार रात करीब 8 बजे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की बारात शाही अंदाज में निकली।

शाम से ही मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया था। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम गेस्ट पहुंचे।

पहले देखिए अरुंधति सिंह और प्रबल प्रताप सिंह की दो फोटोज…

अरुंधति सिंह राजावत एमबीए कर रही हैं। वहीं, प्रबल प्रताप सिंह दिल्ली में लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं।

अरुंधति सिंह राजावत और प्रबल प्रताप सिंह की सगाई 21 अक्टूबर 2024 को आगरा के ताज होटल में हुई थी।

शादी में आए मेहमानों से आप भी मिलिए..

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित तमाम वीआईपी शाही शादी में शिरकत करने पहुंचे।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

वेडिंग में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कुछ इस अंदाज में गुफ्तगू की।

शादी में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जयपुर आए थे।

शादी में बॉलीवुड स्टार अरबाज खान भी शामिल हुए। इस मौके पर फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब दिखे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार