Home » राजस्थान » ओवरलोड वाहनों पर RTO की बड़ी कार्रवाई:256 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड करने के आदेश

ओवरलोड वाहनों पर RTO की बड़ी कार्रवाई:256 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड करने के आदेश

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ प्रथम ने 256 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। ये वो वाहन हैं जिन्हें पहले मोटर वाहन अधिनियम की धारा 53(1) के तहत नोटिस दिया गया था, लेकिन तय समय में वाहन मालिकों ने जवाब नहीं दिया। अब ये गाड़ियां तीन महीने तक रोड पर नहीं दौड़ सकेंगी।

RTO प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि फरवरी और मार्च में करीब दो हजार ओवरलोड गाड़ियों को नोटिस जारी किया गया था। जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू की गई है। बाकी गाड़ियों के केस में भी जवाब का इंतजार है, अगर जवाब नहीं आया तो आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

जवाब नहीं देने वालों पर गिरी गाज

परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। शेखावत ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियां सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं और RTO की टीमें इनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान