Home » राजस्थान » सांसद बेनीवाल की मध्यस्था में हुआ जीएसएस का समाधान

सांसद बेनीवाल की मध्यस्था में हुआ जीएसएस का समाधान

नागौर/जयपुर (सुनील शर्मा) रविवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मध्यस्था से उनके आवास पर खींवसर विधानसभा में साटिका ग्राम में जीएसएस निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का समाधान हुआ।


सांसद ने गांव के मौजीज लोगो को आवास पर बुलाकर दोनो पक्षों में मध्यस्थता की और सहमति व्यक्त करवाकर जीएसएस की मांग को लेकर चल रहा धरना समाप्त करवाया,बेनीवाल ने अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर वार्ता की और अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता के टीए को आवास पर बुलाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता करवाई।

*इन विकास कार्यों की दी स्वीकृति*

सांसद ने दोनो पक्षों के आपसी सहमति करवाकर सांसद कोष से 22 लाख रुपए के विकास कार्यों की भी स्वीकृति दी,नेण की ढाणी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावों की ढाणी में 7 लाख रुपए तथा राजस्व ग्राम रावो की ढाणी में स्थित नायकों की ढाणी में फेल नलकूप के विरुद्ध नए नलकूप के लिए 4 लाख रुपए सांसद कोष से स्वीकृत किए।

*यह रहे मौजूद*
सांसद के आवास पर खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल के साथ सतुराम ज्यानी,रामेश्वर नैण,दुर्गाराम नैण,गणेश डूडी,गोरखाराम, हिम्मताराम,मांगुसिंह,ईश्वर खटोड़ा,दीपाराम राव सहित साटिका खुर्द,साटिका कल्ला,रावो की ढाणी, खटोड़ा सहित कई गांवो के लोग मौजूद रहे।

*आवास पर विकास कार्यों को लेकर जन प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा*

सांसद ने रविवार को आवास पर जन समस्याओं को सुना और क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों और सरपंचों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश