Home » राजस्थान » चौमूं के लक्ष्मीनाथजी मंदिर में विशेष आयोजन:एकादशी पर 5 क्विंटल मोगरे से सजेगा दरबार, वृंदावन की तर्ज पर 5 दिवसीय झांकियां

चौमूं के लक्ष्मीनाथजी मंदिर में विशेष आयोजन:एकादशी पर 5 क्विंटल मोगरे से सजेगा दरबार, वृंदावन की तर्ज पर 5 दिवसीय झांकियां

चौमूं शहर में स्थित भगवान श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में वृंदावन धाम की तर्ज पर पांच दिवसीय झांकियों का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर पुजारी सांवरमल शर्मा और सतीश शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। 21 मई की शाम को बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा दर्शन झांकी सजाई जाएगी। इससे पहले भगवान श्री लक्ष्मीनाथजी की गरुड़ सवारी झांकी का आयोजन किया गया। 22 मई को मथुरा वृंदावन शैली में निधिवन राधा मोहन झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

मंदिर में सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर में सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

23 मई को एकादशी के अवसर पर 5 क्विंटल मोगरे और वृंदावन के फूलों से भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। 24 मई को भगवान बांके बिहारी की झांकी आमों से सजाई जाएगी। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पत्नी के साथ मंदिर में विशेष पूजा की। इस अवसर पर पार्षद अशोक रछच्चौया, सुरेश विजयवर्गीय, करुणानिधि अरविंद भातरा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS