Home » राजस्थान » जयपुर में कोरोना से 2 की मौत:राजस्थान में 9 नए केस सामने आए; विदेश से लौटा युवक भी पॉजिटिव निकला

जयपुर में कोरोना से 2 की मौत:राजस्थान में 9 नए केस सामने आए; विदेश से लौटा युवक भी पॉजिटिव निकला

राजस्थान में कोरोना से सोमवार को जयपुर में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में 9 नए केस सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों में 40 दिन का नवजात भी शामिल है। जोधपुर में 3 दिन में ही 9 कोरोना के केस सामने आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जयपुर में रेलवे स्टेशन एक व्यक्ति मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की कोविड से मौत हो गई। युवक को पहले से ही टीबी की बीमारी थी।

आज जो नए केस सामने आए, इनमें 5 जयपुर और 4 जोधपुर के है। जोधपुर में नवजात का जन्म 16 अप्रैल को हुआ था। फिलहाल नवजात एनआईसीयू में भर्ती है, जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कुड़ी भगतासनी रामेश्वर नगर निवासी 55 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। यह मरीज पहले से ही वेंटिलेटर पर है।

जोधपुर एम्स में ही भर्ती डीडवाना निवासी 26 साल की महिला, बालेसर निवासी 55 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं पाली निवासी परिवार का 40 दिन पहले जन्मा बच्चा भी कोविड पॉजिटिव मिला है।

जयपुर में 5 नए केसों में एक युवक की हिस्ट्री बाहर की है। युवक थाइलैंड घूमने गया था।

अब तक दो नवजात पॉजिटिव मिले इससे पहले जोधपुर एम्स में रविवार को एक केस और शनिवार को चार केस सामने आ चुके हैं, जिनमें एक नवजात भी शामिल है। इस तरह, जोधपुर में अब तक कुल 9 मरीज पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

युवती की ट्रेन से कटकर मौत, तीसरे दिन हुई पहचान:शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच में जुटी जीआरपी

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो