Home » राजस्थान » कांग्रेस ने सागवाड़ा चेयरमैन प्रत्याशी किया घोषित:ओबीसी महिला सीट पर भूमिका पंचाल को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने सागवाड़ा चेयरमैन प्रत्याशी किया घोषित:ओबीसी महिला सीट पर भूमिका पंचाल को बनाया उम्मीदवार

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने डूंगरपुर के बाद अब सागवाड़ा में भी अपना चेयरमैन का चेहरा घोषित कर दिया है। सागवाड़ा नगर पालिका में इस बार ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित है। कांग्रेस ने इसी समीकरण को साधते हुए भूमिका पंचाल को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

हालांकि अभी वार्ड प्रत्याशियों के नाम तय होना बाकी हैं। इससे पहले कांग्रेस डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति पद के लिए भरत नागदा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दोनों प्रमुख निकायों में चेहरा तय करने के बाद कांग्रेस अब वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी मैदान मजबूत करने में जुट गई है।

सागवाड़ा में बैठक, घर-घर संपर्क का प्लान सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक प्रभारी हीरालाल दरांगी के नेतृत्व में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया ने सागवाड़ा नगर के विकास को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सागवाड़ा के विकास के लिए करीब 500 करोड़ का बजट दिया था। लेकिन भाजपा के पास 110 करोड़ की सीवरेज योजना और 39 करोड़ के अन्य कामों का हिसाब नहीं है।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव शहर के विकास, सड़क, सफाई, पानी और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर जनता के सामने अपना पक्ष रखने का मौका है। ऐसे में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करें।

डूंगरपुर में भरत के बाद सागवाड़ा में भूमिका कांग्रेस ने जिले की दोनों प्रमुख नगरीय निकायों में सभापति-चेयरमैन पद के चेहरे घोषित कर दिए हैं। डूंगरपुर नगर परिषद में भरत नागदा और अब सागवाड़ा नगर पालिका में भूमिका पंचाल को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि दोनों जगह वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। ऐसे में अगले चरण में टिकट वितरण को लेकर स्थानीय दावेदारों की सक्रियता और पार्टी के भीतर चुनावी समीकरण भी अहम रहेंगे। कांग्रेस के लिए अब घोषित चेहरों के साथ वार्ड स्तर पर मजबूत टीम उतारना अगली बड़ी चुनौती होगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची