Home » राजस्थान » ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, कंटेनर में घुसी:गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत, आधे घंटे बाद क्रेन से बाहर निकाली बॉडी

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, कंटेनर में घुसी:गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत, आधे घंटे बाद क्रेन से बाहर निकाली बॉडी

भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और वह पिकअप में बुरी तरह फंस गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। शव को हाईवे एंबुलेंस से रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

हादसे के बाद मौके पर टोलकर्मी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। हादसा रायला थाना क्षेत्र में लांबिया टोल के पास शनिवार को हुआ।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया।

ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी, पिकअप नीमच से अजमेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप बेकाबू हो गई और आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और वह वाहन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटे टोलकर्मी और ग्रामीण

हादसे के बाद लांबिया टोल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के टोलकर्मी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू करवाया। ड्राइवर पिकअप के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था।

हादसे में पिकअप बुरी तरह चकनाचूर हो गई।
हादसे में पिकअप बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा से निकाला

पुलिस और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे पिकअप से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव को रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्च्युरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान, पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने मृतक की पहचान निजाम (30) पुत्र सादिक मुसलमान निवासी बरना, जिला किशनगढ़ के रूप में की है। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया। रायला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जोधपुर में वकील और उनके बेटे को मारने की धमकी:बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की डिमांड की; वॉइस मैसेज भी भेजा

जोधपुर में वकील और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। वकील का कहना है कि उन्हें