Home » राजस्थान » सरकार ने 9 IPS और 2 IAS के किए ट्रांसफर:2 जिलों के SP और 1 कलेक्टर बदला, एडीजी एसओजी का विजिलेंस में तबादला

सरकार ने 9 IPS और 2 IAS के किए ट्रांसफर:2 जिलों के SP और 1 कलेक्टर बदला, एडीजी एसओजी का विजिलेंस में तबादला

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार लगातार फील्ड अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने 9 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।

कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए आईएएस महावीर प्रसाद मीणा को कोटा कलेक्टर लगाया है। वहीं आईएएस ओम प्रकाश बुनकर का ट्रांसफर राजस्थान राज्य भंडारण निगम के एमडी पद पर किया है।

9 आईपीएस अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर
सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इसमें सरकार ने एसओजी-एटीएस के एडीजी को बदल दिया है। अब आईपीएस अमृत कलश को एसओजी-एटीएस की कमान सौंपी गई है। आईपीएस अशोक राठौड़ एडीजी एसओजी-एटीएस पद से हटाकर एडीजी सर्तकता के पद पर लगाया गया है।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार एक ही पद पर तीन साल से ज्यादा समय तक रहने वाले अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आईपीएस अशोक राठौड़ एडीजी एसओजी-एटीएस के पद पर पिछले तीन साल थे।

इन अधिकारियों के किए ट्रांसफर

अधिकारी वर्तमान पद नवीन पद
अमृत कलश एडीजी, होम गार्ड एडीजी, एसओजी-एटीएस
अशोक कुमार राठौड़ एडीजी, एसओजी-एटीएस एडीजी, सर्तकता
राजेश मीणा आईजी, आय़ोजना आईजी, सुरक्षा
राजेश सिंह डीआईजी, रेल्वेज डीआईजी, आयोजना
राममूर्ति जोशी एसपी, नागौर एसपी, इंटेलिजेंस
विनीत कुमार बंसल एसपी फलोदी एसपी, जीआरपी, जोधपुर
नारायण टोगस डीसीपी, जयपुर मेट्रो एसपी, नागौर
हनुमान प्रसाद मीणा डीसीपी ट्रैफिक, जोधपुर एसपी, फलोदी
राजेश कुमार कांवट डीसीपी क्राइम, जयपुर डीसीपी ट्रैफिक, जोधपुर
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक