Home » राजस्थान » फतेहपुर में बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:टायर के नीचे आने से मौके पर हुई मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

फतेहपुर में बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:टायर के नीचे आने से मौके पर हुई मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

फतेहपुर में निजी बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के सामने बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे में 55 वर्षीय सादिक सैयद की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली थाने के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि निजी बस बाइपास तिराहे से फतेहपुर शहर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वार्ड नंबर 26 के रहने वाले सादिक सैयद साइकिल पर सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सादिक बस के टायर के नीचे आ गया।

एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान