Home » राजस्थान » फर्जी कॉलेज बनाकर किया छात्रवृत्ति घोटाला:23.64 लाख रुपए उठाए, ई-मित्र संचालक समेत 3 गिरफ्तार

फर्जी कॉलेज बनाकर किया छात्रवृत्ति घोटाला:23.64 लाख रुपए उठाए, ई-मित्र संचालक समेत 3 गिरफ्तार

गोविंदगढ़ पुलिस ने छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया है। फर्जी कॉलेज बनाकर 23.64 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विजय कुमार बोचल्या, श्रवण राम जाट और बलराम गुर्जर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय कुमार ने एसएसओ आईडी और फर्जी दस्तावेजों से ‘रावत कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनीमल साइंस’ नाम से फर्जी कॉलेज का पंजीकरण कराया। इसके जरिए छात्रवृत्ति पोर्टल से राशि हड़प ली गई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की शिकायत पर गोविंदगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी एक ऐप से संपर्क करते थे। थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि विजय कुमार ई-मित्र संचालक है। श्रवण राम नागौर के कुचामन स्थित गुरुकृपा आईटीआई कॉलेज का संचालक है। बलराम गुर्जर सामाजिक न्याय विभाग में अनुबंध पर प्रोजेक्ट मैनेजर था। पुलिस गबन की गई राशि की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील