Home » राजस्थान » भरतपुर में पृथ्वीराज सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना गहनोली मोड जिला भरतपुर को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्ता

भरतपुर में पृथ्वीराज सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना गहनोली मोड जिला भरतपुर को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्ता

जयपुर, गुरुवार एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए पृथ्वीराज सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना गहनोली मोड जिला भरतपुर को कस्बा रूपवास में 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की एक्सीडेंटल गाडी को न्यायालय से छुडवाने के आदेश करवाने एवं मुकदमें में मदद करने की एवज में आरोपी पृथ्वीराज सहायक उप निरीक्षक 5000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा हैं।

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पृथ्वीराज सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना गहनोली मोड जिला भरतपुर को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

ओवरलोड डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल:दोनों का नाथद्वारा के हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

नाथद्वारा के बिजनोल गांव में बुधवार को ओवरलोड बजरी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर