Home » राजस्थान » जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड:बाथरूम में कपड़े का लगाया फंदा, किन्नर की हत्या में काट रहा था सजा

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड:बाथरूम में कपड़े का लगाया फंदा, किन्नर की हत्या में काट रहा था सजा

जयपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार शाम एक कैदी ने सुसाइड कर लिया। बाथरुम में कपड़े के फंदे से वह लटका मिला। तीन साल पहले किन्नर की हत्या में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। लालकोठी थाना पुलिस सूचना पर जेल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

एसआई बन्ना लाल ने बताया- नाहरगढ़ इलाके के बगरू वालों का रास्ता निवासी नरेश मूलानी उर्फ नीशू (34) पुत्र गोविंद राम ने सुसाइड किया है। साल-2022 में नरेश मूलानी उर्फ नीशू ने नाहरगढ़ इलाके में एक किन्नर की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया था। किन्नर की हत्या में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जयपुर सेंट्रल जेल के बैरक नंबर-8 में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

शाम करीब 5 बजे दूसरे बंदियों के इधर-उधर होने पर नरेश बाथरुम में गया। बाथरुम की खिड़की से कपड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कुछ देर बाद अन्य बंदियों के बाथरुम में जाने पर नरेश फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेल प्रशासन ने लालकोठी थाना पुलिस को जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने जांच कर फंदे से शव को उतारा। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ओवरलोड डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल:दोनों का नाथद्वारा के हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

नाथद्वारा के बिजनोल गांव में बुधवार को ओवरलोड बजरी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर