Home » राजस्थान » चौपाटी व्यापार संघ अध्यक्ष रोहित शर्मा बैठे भूख हड़ताल पर

चौपाटी व्यापार संघ अध्यक्ष रोहित शर्मा बैठे भूख हड़ताल पर  

जयपुर चौपाटी व्यापार संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी यथावत जारी है,चौपाटी व्यापार संघ के अध्यक्ष रोहित शर्मा व्यापारियों सहित भूख हड़ताल पर चले गये है।व्यापारियों का समर्थन करते हुए कांग्रेस महासचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज धरने पर बैठे और मुख्यमंत्री के लिए पत्र स्वीकार किया। पुष्पेंद्र भरद्वाज ने बताया व्यापारियो की माँगे उचित है,आवासन मंडल को इस पर ध्यान देते हुए तुरंत ज़िम्मेदार व्यक्तियों पर कार्यवाही करनी चाहिये और व्यवस्थाओं को ठीक करते हुए सभी माँगे माननी चाहिये।हम इस तरह सरकार के खूबसूरत प्रोजेक्ट जयपुर चौपाटी को बंद होते हुए नहीं देख सकते है।आपको बता दें कि कल हाउसिंग बोर्ड के अनियमितताओ के खिलाफ़ चौपाटी व्यापारियों ने हड़ताल शुरू की थी,व्यापारियो की साफ़ सफ़ाई, पार्किंग,सिक्योरिटी गार्डों द्वारा ग्राहकों के साथ बदसलूकी और बोर्ड की बिजली बिलों में अवैध वसूली सहित कई माँगे बोर्ड के समक्ष रखी थी,आवासन मंडल और बोर्ड के बीच लिखित सहमति नहीं बनने के कारण यह हड़ताल यथावत जारी है जो की अब भूख हड़ताल में तब्दील हो गई है।

वही संघ के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि आज पिछले कई महीनों से हम डिवीज़न और ज़ोन अधिकारियो को शिकायत कर रहे है,पहले तो फिर भी आश्वासन देते थे,परन्तु पूर्व मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा के सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारी स्पष्ट कहते है,अब हम ही राजा है,हमारी इच्छा होगी जैसे चलायेंगे ।

इस भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया की आख़िरी सांस तक चौपाटी के हितों की रक्षा के लिए हड़ताल जारी रहेगी।इस दौरान प्रताप सिंह,रोहित मंगल,तुषार शर्मा,परमेंद्र शर्मा,कृष्ण बागड़ा,नितिन सैनी,प्रकाश यादव सहित दर्जनों व्यापारी धरने पर बैठे रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश