Poola Jada
Home » राजस्थान » Pratapgarh News: छेड़खानी से परेशान दो स्कूली छात्राओं ने की आत्महत्या, 4 सहपाठियों पर आरोप; 12वीं क्लास में पढ़ती थीं दोनों चचेरी बहनें

Pratapgarh News: छेड़खानी से परेशान दो स्कूली छात्राओं ने की आत्महत्या, 4 सहपाठियों पर आरोप; 12वीं क्लास में पढ़ती थीं दोनों चचेरी बहनें

प्रतापगढ़: जिले में दो आदिवासी चचेरी बहनों ने छेड़खानी और मारपीट से तंग आकर आत्महत्या कर ली. दोनों 12वीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही है और पीपलखूंट में किराए का कमरा लेकर अध्ययन कर रही थी. पुलिस ने इस मामले में उनके सहपाठी छात्रों को डिटेन किया है. फिलहाल पुलिस छात्राओं का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है. मामले में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं छात्राओं के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया गया.

दरअसल, घंटाली थाना क्षेत्र के डूंगला वाणी इलाके की दो छात्राएं पीपलखूंट में रहकर 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रही थी. दोनों चचेरी बहनें पीपलखूंट में किराए का कमरा लेकर रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में ही पढ़ने वाले तीन-चार युवक और उनके साथी छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी करते थे और उनसे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे. इस बात की शिकायत पहले भी छात्राओं द्वारा की गई 5 अक्टूबर को भी छात्राओं द्वारा पीपलखूंट थाने में इसको लेकर प्रकरण दर्ज करवाया गया था. उसके बाद जब छात्राएं लौट रही थी. अपने घर पर तब इन आरोपियों ने मिलकर दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और उनके साथ मारपीट की बाद में दोनों छात्राएं रात को अपने घर पहुंची परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई.

रात को सभी घर वाले सो गए सुबह उनकी काकी जब पानी भरने के लिए गई तो दोनों चचेरी बहनें एक नाले के पास बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी और उल्टियां कर रही थी. परिजनों ने तुरंत घंटाली चिकित्सालय पहुंचाया यहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को 108 एंबुलेंस से प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में घटना को लेकर काफी आक्रोश:
प्रकरण की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया जिला चिकित्सालय में घंटाली थाना अधिकारी पीपलखूंट थाना अधिकारी कोतवाली थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिजनों के साथ बातचीत कर घटना की जानकारी ली. घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि इस मामले में कुछ युवकों को डिटेल किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है. परिजनों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश