Home » राजस्थान » सीकर में 2 इंच बारिश, सड़कों पर भरा पानी:3 जुलाई तक अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

सीकर में 2 इंच बारिश, सड़कों पर भरा पानी:3 जुलाई तक अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो चुकी है। सीकर में भी बीती रात करीब 8 बजे से आसमान में गाने बदल छाने के बाद तेज बारिश का दौर जारी रहा। जो देर रात तक चला। सीकर में रात को सबसे ज्यादा बारिश फतेहपुर में रिकॉर्ड की गई। सीकर के फतेहपुर में करीब 55 एमएम हुई।

रात में 2 इंच से ज्यादा हुई बारिश के बाद फतेहपुर के बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में करीब 2 फीट तक जलभराव हो चुका है। जिसकी देर रात से निकासी ही नहीं हो सकती है। सुबह इस जलभराव होने के चलते लोगों को बस भी पानी के बीच चलकर ही लेनी पड़ी। दर्जनों दुकानें होने के चलते बंद पड़ी है। वहीं आज सुबह सीकर के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। सीकर में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहने के साथ उमस भी रह सकती है।

जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो फिलहाल शेखावाटी में तेज बारिश का दौर 3 जुलाई तक जारी रहने वाला है। केंद्र के द्वारा सीकर में 3 जुलाई बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

अब देखिए, सीकर मौसम जुड़ी PHOTOS….

सीकर के फतेहपुर में बारिश के चलते 2 फीट जलभराव है। ऐसे में आज यहां दर्जनों दुकानें बंद है।
सीकर के फतेहपुर में बारिश के चलते 2 फीट जलभराव है। ऐसे में आज यहां दर्जनों दुकानें बंद है।
बीती रात सीकर के जीणमाता में बारिश के बाद सीढ़ियों पर झरने की तरह गिरता पानी।
बीती रात सीकर के जीणमाता में बारिश के बाद सीढ़ियों पर झरने की तरह गिरता पानी।
सीकर के जीणमाता मंदिर परिसर के बाहर रात को हुई बारिश का नजारा।
सीकर के जीणमाता मंदिर परिसर के बाहर रात को हुई बारिश का नजारा।
अब जानिए, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश…

एरिया बारिश(mm)
रामगढ़ शेखावाटी 12
लोसल 26
फतेहपुर 55
लक्ष्मणगढ़ 13
सीकर ग्रामीण 14
अजीतगढ़ 13
धोद 9
सीकर 3
पाटन 2
लोसल 6

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर