Home » राजस्थान » फतेहपुर में एक घंटे में 55 मिमी बारिश:कस्बे के निचले इलाकों में 4 फीट तक पानी भरा, तापमान 6 डिग्री गिरा

फतेहपुर में एक घंटे में 55 मिमी बारिश:कस्बे के निचले इलाकों में 4 फीट तक पानी भरा, तापमान 6 डिग्री गिरा

फतेहपुर में रविवार की रात मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत दी। शाम 6 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। रात 9:30 से 10:30 बजे के बीच एक घंटे में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश से कस्बे के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट बस स्टैंड, नवलगढ़ पुलिया, मंडावा पुलिया, क्षत्रिया बस स्टैंड, अंबेडकर नगर, साइ बाजार और मंडावा रोड पर 4 फीट तक पानी भर गया।

मुख्य बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। नवलगढ़ और मंडावा अंडरपास में भी 4 फीट पानी भर गया। सुरक्षा के लिए दोनों अंडरपास के रास्ते बेरिकेड लगाकर बंद कर दिए गए।

किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई। जिन किसानों ने पहले ही बिजाई कर दी थी, उनकी फसल को लाभ मिलेगा। बाकी किसान अब बिजाई कर सकेंगे।

बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF