जयपुर में पार्टनर से परेशान एक युवक ने खुद को आग लगा दी और आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान आस-पास खड़े लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी झुलस गए।
घटन शहर में सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि राजेश ने थाने से 10 मीटर दूर आग लगाई और इसके बाद जलता हुआ थाने में घुस गया था। इस दौरान थाने के स्टाफ ने उस पर कंबल डाल आग बुझाई। राजेश प्रॉपर्टी का करता है। अभी उसका एसएमएस के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है और वह 50 प्रतिशत तक झुलस गया।
SHO (ट्रांसपोर्ट नगर) अरुण कुमार ने बताया आगरा रोड पर जामडोली के राधिका विहार कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा (50) ने आत्मदाह का प्रयास किया।
वह पिछले तीन साल से ट्रांसपोर्ट नगर की सेठी कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहा है। प्रॉपर्टी कारोबार में राजेश शर्मा का कैलाश माहेश्वरी पार्टनर है। कैलाश माहेश्वरी से रुपए लेकर राजेश ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किए है।
राजेश शर्मा ने कैलाश माहेश्वरी से डेढ़ करोड़ रुपए ब्याज पर लिया था। जून महीने का ब्याज नहीं देने पर कैलाश कुछ दिनों पहले राजेश के घर गया। जहां राजेश को गालियां दी। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में आ गया था।
कैलाश की ओर से लगातार राजेश और उसके परिवार को धमकियां दी जा रही थी। पार्टनर की ओर से मिल रही धमकियों से परेशान होकर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में राजेश शर्मा ने शिकायत भी दी थी। एसएचओ अरूण कुमार का कहना है कि पुलिस ने राजेश की ओर से दिए गई शिकायत को दर्ज कर लिया था।
वहीं इस मामले में राजेश के छोटे भाई अशोक का कहना है कि राजेश की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर थाने में भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को कैलाश और उसके साथी राजेश के घर गए थे। जहां उसे और परिवार को भला-बुरा कहा। इस पर सोमवार सुबह राजेश दोबारा थाने गया लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो पेट्रोल डाल खुद को आग के हवाले कर दिया।
50 प्रतिशत झुलसा
प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश शर्मा सुबह करीब 7:45 बजे ट्रांसपोर्ट नगर थाने के पास पैदल पहुंचा। राजेश खुद के साथ एक बोतल में पेट्रोल से भरी बोतल भी लाया था। जिसे उसने अपने पीछे शर्ट में छिपा रखा था। कुछ देर इधर-इधर घुमने के बाद राजेश ने बोतल से पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया। खुद को आग लगाकर थाने में घुस गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तुरंत कंबल डालकर आग पर काबू पाया। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उसे झुलसी हालत में SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स बर्न वार्ड में एडमिट कर राजेश को एडमिट कर इलाज कर रहे है। आग से राजेश करीब 50 प्रतिशत झुलस गया है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।






