Home » राजस्थान » लग्जरी कार से डोडा-चूरा की तस्करी:नाकाबंदी देख गाड़ी को छोड़कर भागा ड्राइवर, 83 किलो जब्त

लग्जरी कार से डोडा-चूरा की तस्करी:नाकाबंदी देख गाड़ी को छोड़कर भागा ड्राइवर, 83 किलो जब्त

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मांडलगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है।

मांडलगढ़ थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पदमपुर में नाकाबंदी कराई गई थी, इस दौरान एक व्हाइट कलर की स्विफ्ट डिजायर कार फुल जी की खेड़ी की ओर से आती दिखी।

पुलिस टीम को देखकर कार के ड्राइवर ने इसे घुमाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर कार छोड़कर पदमपुर के जंगलों की ओर भाग निकला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें चार प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा-चूरा पाया गया। थाने लाकर इसका वजन करवाने पर 83 किलो 450 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध डोडा-चूरा और कार को जब्त किया है।

ये थे टीम में शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में मांडलगढ़ थाना प्रभारी शंकर सिंह, एएसआई राम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर, कॉन्स्टेबल हकीम , गोपाल, राजाराम, सुरेंद्र, भंवरलाल, गोपाल, मनोज और महेंद्र शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश